您现在的位置是:आईएलपी 2023 >>正文

3 तरीके जिनसे WWE अंडरटेकर का इस्तेमाल कर रेटिंग्स में सुधार ला सकती है

आईएलपी 202341人已围观

简介WWE इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक द अंडरटेकर (The Undertaker) ने पिछले करीब साढ़े 3 दशकों तक ...

WWE इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक द अंडरटेकर (TheतरीकेजिनसेWWEअंडरटेकरकाइस्तेमालकररेटिंग्समेंसुधारलासकतीहै Undertaker) ने पिछले करीब साढ़े 3 दशकों तक फैंस का खूब मनोरंजन किया। वहीं WWE में 30 साल काम करते हुए उन्होंने कई महान उपलब्धियां अपने नाम की हैं, लेकिन साल 2020 में इस ऐतिहासिक सफर का अंत देखा गया।लंबे समय बाद आखिरकार द डेड मैन ने वाकई में खुद को रिटायर घोषित किया, इससे हम अब उन्हें कभी WWE रिंग में परफॉर्म करते नहीं देख पाएंगे। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि हम उन्हें कभी WWE टीवी पर ना देख पाएं। अंडरटेकर WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के सबसे निष्ठावान दोस्तों में से एक रहे हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अंडरटेकर को बीच रिंग में थप्पड़ मारा हुआ हैविंस को जब भी जरूरत पड़ी है अंडरटेकर हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, इसलिए ये कहना भी गलत नहीं होगा कि मैकमैहन उन्हें किसी ना किसी भूमिका में WWE से जोड़े रख सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 तरीकों के बारे में जिनसे अंडरटेकर का इस्तेमाल करते हुए WWE अपनी रेटिंग्स में सुधार कर सकती है।ये भी पढ़ें: अंडरटेकर के बारे में 5 दिलचस्प बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगीWWE अक्सर उन्हीं मौकों पर अंडरटेकर की वापसी करवाती आई है, जब कंपनी की रेटिंग्स में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो। WWE में समय-समय पर जनरल मैनेजर देखे जाते रहे हैं और मौजूदा समय में भी कंपनी को एक जनरल मैनेजर की सख्त जरूरत है। हालांकि इन दिनों एडम पीयर्स अच्छे से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन अंडरटेकर इस जॉब रोल को कहीं अधिक दिलचस्प बना सकते हैं।पीयर्स भी हर एक शो में नजर नहीं आते, फिर भी उनके आने से सैगमेंट्स दिलचस्प बन जाते हैं। उसी तरह जरूरी नहीं कि अंडरटेकर भी हर Raw और SmackDown एपिसोड में नजर आएं। हर महीने WWE में कोई ना कोई बड़ा पीपीवी होता है, उसके बिल्ड-अप में उनका नजर आना कंपनी की रेटिंग्स में तगड़ा उछाल ला सकता है।ये भी पढ़ें: अंडरटेकर के WWE करियर के 5 सबसे अजीबोगरीब लम्हेWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Tags:

相关文章



友情链接