您现在的位置是:मकर राशिफल >>正文

WWE WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी बियांका ब्लेयर के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए 

मकर राशिफल4727人已围观

简介WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के नाईट 1 में साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने शो के मेन इवेंट में बिया ...

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के नाईट 1 में साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने शो के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड किया। इस मैच के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला और साशा बैंक्स ने तो बियांका पर बढ़त बनाने के लिए कई मौकों पर उनके ही लंबे बालों का इस्तेमाल किया लेकिन यह चीज साशा पर ही भारी पड़ गई।ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 नाईट 1 में हुए सभी चैंपियनशिप मैचों और उनके नतीजों पर एक नजरवहीं,मेंनईSmackDownविमेंसचैंपियनबनीबियांकाब्लेयरकेबारेमेंबातेंजोआपकोजाननीचाहिए  बियांका ब्लेयर को भी इस मैच में साशा को हराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, आखिर में वह अपना फिनिशिंग मूव लगाकर साशा को हराते हुए नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब रही। इस आर्टिकल में हम नई SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के बारे में 5 ऐसी बातों का जिक्र करने वाले हैं जो आपको जाननी चाहिए।यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि बियांका ब्लेयर, WWE सुपरस्टार और स्ट्रीट प्रॉफिट्स टीम मेंबर मॉन्टेज फोर्ड की वाइफ हैं। आपको बता दें, बियांका और मॉन्टेज दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आते हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स की सबसे पहले WWE परफॉर्मेंस सेंटर में मुलाकात हुई थी। इसके कुछ समय बाद ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।ये भी पढ़ें: 5 कारणों से बियांका ब्लेयर WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनींआपको बता दें, बियांका ब्लेयर और मॉन्टेज फोर्ड ने साल 2017 में घोषणा की थी कि वे दोनों सगाई कर चुके हैं। वहीं, इसके एक साल बाद यह जोड़ी आखिरकार शादी के बंधन में बंधी। कपल होने की वजह से ये दोनों सुपरस्टार्स वर्तमान समय में WWE में ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं। अब जबकि, बियांका नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं, यह देखना रोचक होगा कि मॉन्टेज फोर्ड अपने स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथी एंजलो डॉकिन्स के साथ मिलकर कब तक टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा कर पाते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Tags:

相关文章



友情链接